थाइलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर क्रेन गिरी, 22 की मौत


Aryan Academy AD

थाईलैंड: थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर क्रेन गिरने से 22  लोगों की मौत जबकि 80 लोग घायल हो गए। ट्रेन में ज्यादातर स्कूली छात्र सवार थे।

यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 9:05 बजे बैंकॉक से 230 किलोमीटर (143 मील) उत्तर-पूर्व में स्थित नाखोन रत्चासिमा प्रांत में हुई।

Advertisement Space

जानकारी के अनुसार थाईलैंड में बुधवार को तेज रफ्तार से चल रही पैसेंजर ट्रेन पर 65 फीट ऊंचाई से एक क्रेन गिर गई। इसके चलते ट्रेन के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 80 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment