
जालंधर: मौसम विभाग द्वारा आगामी 6 से 8 अक्टूबर कर भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम को हिदायत दी कि शहर में बारिश के पानी की निकासी के प्रंबंध पहले से ही किए जाए। खासकर निचले इलाकों में यहां पानी खड़े होने की संभावना ज्यादा है।
Advertisement Space
डॉ. अग्रवाल ने एसडीएम को सतलुज नदी के किनारे संवेदनशील इलाकों में लोगों को संभावित भारी बारिश के मद्देनजर एहतियात बरतने के लिए सचेत करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर लोगों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम पहले से ही कर लिए जाएं।
Advertisement Space