Delhi Bomb Blast: फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े धमाके के तार;गृहमंत्री ने की सुरक्षा एजेंसियों से उच्चस्तरीय बैठक


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए बम धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस ने यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया है। अब तक की जांच में पता चला है कि बम धमाके में इस्तेमाल कार चालक उमर मोहम्मद फरीदाबाद के आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़ा था।

यह वही मॉड्यूल है, जिससे पुलिस ने 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की थी। वह पेशे से चिकित्सक था। साथी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद उसने पकड़े जाने के डर से यह विस्फोट किया। पुलिस के अनुसार उसे कार तारिक नाम के व्यक्ति ने ने उपलब्ध करावाई थी, जिसे पुलवामा से गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement Space

वहीं धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। गृहमंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। दूसरी तरफ राजधानी में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment