
चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में मंगलवार रात और बुधवार के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुवार से राज्य में बारिश, तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 22 और 24 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 23 जनवरी को कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
Advertisement Space
फिलहाल पिछले 2-3 दिनों से धूप निलकने के कारण आम लोगों को शीतलहर और ठंड से राहत मिली है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से पहले पांच जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों में सुबह-शाम और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी गई है।
Advertisement Space