
चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने पंजाब-चंडीगढ़ में बुधवार को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके साथ पंजाब के 4 जिलों में शीत लहर और कोल्ड-डे की स्थिति की अशंका जताई है।
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मोहाली, नवांशहर, रूपनगर और पटियाला में ठंड का असर अधिक रहने की संभावना जताई है। आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बहुत घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा रह सकता है।
नवांशहर, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और राजस्थान से सटे फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बनने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब में 12 जनवरी तक घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।