पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरे का कहर, कई वाहन आपस में टकराए


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः घने कहोरे के चलते पंजाब और चंडीगढ़ में कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। वहीं ठंड का कहर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अभी कई दिनों तक बनी रह सकती है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी।

कोहरे के कारण जालंधर के भोगपुर के पास कई गाड़ियों की टक्कर हो गई। वहीं मोहाली के कुराली में स्कूलों बसों की टक्कर में बस चालक और 3 छात्र घायल हो गए। कोहरे का सीधा असर हवाई यातायात पर भी पड़ने लगा है।

Advertisement Space

आज जयपुर और दिल्ली जाने वाली दो फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जबकि दिल्ली और जयपुर से आने वाली दो उड़ानों को डायवर्ट किया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार रोपड़ में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement Space

Leave a Comment