डिप्टी कमिश्नर ने शाहकोट के गांव फतेहपुर में बाढ़ रोकथाम की तैयारियों का लिया जायजा


Aryan Academy AD

जलंधर/सोमनाथ कैंथ

Advertisement Space

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज ब्लॉक शाहकोट के गांव फतेहपुर का दौरा कर सतलुज नदी के किनारे की स्थिति और बांध की हालत का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि जिले में बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति को रोकने के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के साथ-साथ लोगों की भलाई के लिए 24 घंटे काम किया जाए।
दौरे के दौरान डा. अग्रवाल ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति में पंजाब सरकार की ओर से समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाने के लिए एन.डी.आर.एफ. की टीमें पहले से ही उपयुक्त स्थानों पर तैनात हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने जोर देकर कहा कि लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी हैं। इस अवसर पर आप नेता पिंदर सिंह पंडोरी और एस.डी.एम. शुभी आंगरा भी मौजूद थे।

Advertisement Space

Leave a Comment