
पटियालाः पटियाला से कांग्रेसी सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने हलका इंचार्ज नियुक्त किए जाने पर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस पार्टी में ये हलका इंचार्ज कौन हैं और क्या हैं? ये वो उम्मीदवार हैं जो विधानसभा तक भी नहीं पहुंच पाए। कुछ की तो जमानत भी जब्त हो गई थी।
Advertisement Space
खैर, इन्हें हलका इंचार्ज किसने नियुक्त किया? नेता का नाम बताएं और उनकी नियुक्ति के आदेश सार्वजनिक करें। यह कदम सिर्फ स्थानीय युवाओं और समर्पित व प्रतिबद्ध नेतृत्व के प्रमुख पदों पर आसीन होने को रोकने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया है उठाया गया है। यह काम कांग्रेस के संगठनात्मक सिद्धांतों और संस्कृति के अनुरूप नहीं है। इस नियुक्ति के जरिए राजनीतिक रूप से योग्य युवक-युवतियों की नेतृत्व क्षमता को नष्ट कर दिया है।
Advertisement Space