
कपूरथला: कपूरथला के भुलत्थ बाईपास रोड पर शनिवार सुबह डिप्स स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। बस बच्चों को लेने जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
Advertisement Space
बस चालक के अनुसार, सड़क का एक हिस्सा धंसा हुआ था। जैसे ही वह मोड़ काटने लगा, बस का पिछला टायर सड़क किनारे बने नाले में फंस गया, जिससे बस पलट गई। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
Advertisement Space