
जालंधर: जालंधर के भार्गव कैंप में 2 पक्षों के जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर ईट-पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। झगड़ा बढ़ता देख इलाके के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया।
जानकारी देते पहले पक्ष ने राजू, भालू सहित 5 से 6 अज्ञात लोगों पर देर रात गालियां निकालने और ईंटे मारकर हंगामा करने का आरोप लगाया।
वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि वह श्रीराम कमेटी का सदस्य है। चिट्टा बेचने के उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे है। 15 सालों से वह श्री राम की सेवा कर रहा है। अगर उसने गालियां निकाली है तो वह इस मामले के कोई सबूत लाकर दिखाए।
उन्होंने मांग की है कि अगर उसके परिवार को कुछ होता है तो यह सब उसके जिम्मेदार होंगे।वहीं मौके पर थाना ईंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि संदीप पाहवा की ओर से शिकायत मिली थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।