
हरियाणा: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर में छापेमारी कर करीब 300 किलो आरडीएक्स, एकके-56 और कारतूस बरामद किए हैं। डॉक्टर का नाम आदिल अहमद बताया जा रहा है। उसे 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ही यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के दौरन उसने फरीदाबाद में विस्फोटक रखे होने की बात स्वीकार की। बताया जा रहा है आदिल पहले अनंतनाग के जीएमसी में प्रैक्टिस करता था। उसने 2024 में वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा।
डॉ. आदिल की निशानदेही पर 7 नवंबर को एक अन्य डॉक्टर मुजाहिल शकील को पुलवामा (कश्मीर) से गिरफ्तार किया गया था। डॉ. आदिल अहमद ने फरीदाबाद के गांव धौज में 3 माह पहले किराए पर कमरा लिया था। आरोपी डॉक्टर यहां रहता नहीं था। उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था। वहां से पुलिस ने 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 300 किलो आरडीएक्स, एके-56 राइफल, 5 लीटर केमिकल, 84 कारतूस और 2 ऑटोमैटिक पिस्टल रखी हुई थीं।