टैरिफ नीति का बचाव करते हुए बोले ट्रंप- टैरिफ का विरोध करने वाले लोग मूर्ख


Aryan Academy AD

अमेरिकाः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति का बचाव करते हुए कहा कि जो लोग टैरिफ के खिलाफ हैं, वे मूर्ख हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, अमीर और सम्मानित देश बना है।

Advertisement Space

ट्रंप ने दावा किया कि उनकी व्यापार नीति के चलते अमेरिका में रिकॉर्ड स्तर पर आर्थिक प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में शेयर बाजार ने नई ऊंचाइयां छुईं हैं। टैरिफ की वजह से अमेरिका में निवेश बढ़ा और लाखों लोगों को रोजगार मिला। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ रेवेन्यू से अमेरिका को जो कमाई हो रही है, उसका एक हिस्सा आम जनता को दिया जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment