
चंडीगढ़:पंजाब और चंडीगढ़ में मंगलवार से हो रही रूक-रूक हों रही बारिश से एक बार फिर तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य से काफी नीचे है।
वहीं मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 9 अप्रैल से मौसम साफ होने की उम्मीद है।हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है।
Advertisement Space
मौसम में बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम हैं, जिनके कारण उत्तर भारत में बारिश और ठंडी हवाएं चल रही हैं। अगले 2 दिनों में तापमान और गिर सकता है, उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ेगा।
Advertisement Space