
फिरोजपुरः फिरोजपुर पुलिस ने 5.225 किलो हैरोइन सहित पटियाला निवासी कृष्ण सिंह को गिरफ्तार कर ड्रग रैकेट का भांडाफोड किया है।
पुलिस जांच में पता चला है कि कृष्ण सिंह पटरान के नियाल गांव निवासी मिंटू के साथ मिलकर ड्रग तस्करी का काम कर रहा था। दोनों मिलकर पंजाब के विभिन्न जिलों के अलावा हरियाणा और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों में भी हैरोइन की सप्लाई करते थे।
Advertisement Space
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए कृष्ण सिंह से गहन पूछताछ जारी है। पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि वह ड्रग सिंडिकेट को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Advertisement Space