खाना मांगने पर नशेड़ी पिता ने 5 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर के दूरदर्शन एन्क्लेव में नशे में चूर एक दिहाड़ीदार मजदूर ने अपनी 5 साल की बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की पहचान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले अरविंदर सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को बच्ची की मां काम पर गई हुई थी, जबकि पिता अरविंदर घर पर शराब पी रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे बच्ची निहारिका भूख लगने के कारण रोने लगी। आरोपी ने पहले उसे चुप कराने के लिए शराब पिलाने की कोशिश की। जब वह और जोर से रोने लगी, तो उसने गुस्से में आकर उसे जमीन पर पटक दिया।

Advertisement Space

इसके बाद उसने उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम को जब मां काम से घर लौटी, तो बच्ची को मृत देखकर वह बेसुध हो गई। बच्ची के चाचा हिम्मत कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement Space

Leave a Comment