भूकंप से झटकों से हिला अफगानिस्तान, 5 की मौत; 143 घायल


Aryan Academy AD

अफगानिस्तान:अफगानिस्तान एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया। भूकंप की तीव्रता 6.3 आंकी गई। इसमें पांच लोगों की मौत जबकि 143 लोग घायल हो गए।

Advertisement Space

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खुल्म से 22 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 28 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप स्थानीय समयानुसार रविवार रात 12 बजकर 59 मिनट पर आया। इसी साल 31 अगस्त 2025 को पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास 6.0 तीव्रता के भूकंप के कारण 2,200 से अधिक लोग मारे गए थे।

Advertisement Space

Leave a Comment