भूकंप के झटकों से हिली अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की धरती


Aryan Academy AD

अरुणाचल प्रदेश /सिक्किमः अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र धरती के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। सिक्किम में भी नामची क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप का केंद्र लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में था, हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment