बाढ़ का असरः जालंधर-फिरोजपुर के बीच चलने वाली कई ट्रेनें रद्द


Aryan Academy AD

जालंधरः पंजाब के कई जिलों में बाढ़ के चलते रेलगाड़ियों के आवागमन में दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने कुछ गाड़ियां को कैंसिल कर दिया है। मक्खू और गिद्दड़पिंडी रेलवे स्टेशनों के बीच पुल संख्या-84 पर जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है। इस कारण रेलवे ने जालंधर-फिरोजपुर, फिरोजपुर-मोगा-लुधियाना के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और कुछ को डायवर्ट किया गया है।

Advertisement Space

इनमें 74939 जालंधर-फिरोजपुर को रद्द, 74932 फिरोजपुर-जालंधर 05 सितम्बर तक रद्द, 74931 जालंधर-फिरोजपुर आज के लिए रद्द, 74934 फिरोज़पुर-जालंधर भी आज के लिए रद्द, 74935 जालंधर-फ़िरोज़पुर रद्द, 74933 जालंधर-फ़िरोज़पुर शॉर्ट रूट मक्खू से शुरू, 54644 फिरोज़पुर-जालंधर शॉर्ट रूट मक्खू पर समाप्त,  74936 फिरोज़पुर-जालंधर रद्द, 74938 फिरोजपुर-जालंधर मक्खू पर लघु समाप्ति, 54643 जालंधर-फ़िरोज़पुर लघु मक्खू से प्रारंभ, 74937 जालंधर-फ़िरोज़पुर रद्द, 74940 फिरोजपुर-जालंधर रद्द, 13308 फिरोजपुर-धनबाद वाया फिरोजपुर-मोगा-लुधियाना डायवर्ट, 13307 धनबाद-फिरोजपुर वाया लुधियाना-मोगा-फिरोजपुर 02.09.2025 को डायवर्ट, 54637 होशियारपुर-जालंधर रद्द किया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment