आग की लपटों में घिरकर बुजुर्ग कारोबारी की माैत


Aryan Academy AD

अमृतसर: अमृतसर में एक घर आग लगने से बुजुर्ग कारोबारी की माैत हो गई। बुर्जुग की पहचान कॉस्मेटिक्स होलसेल के कारोबारी किरण आहूजा (52) के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार अमृतसर के रेस कोर्स रोड के कोठी नंबर 166 के रहने वाले बुजुर्ग किरन आहुजा के घर के ऊपरी मंजिल में स्थित कमरे में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ भी संभालना मुश्किल हो गया।

Advertisement Space

इसी दौरान वह अपना सामान बचाने अंदर गए, लेकिन आग की लपटों में घिरकर बाहर नहीं आ पाए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। वहीं आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment