10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। यह चुनाव 16 मार्च को होंगे। 16 मार्च को वोटिंग और उसी दिन चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी तथा नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है। नामांकन जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च को सुबह 9.00 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और मतगणना 5 बजे शुरू होगी।

Advertisement Space

बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव करवाए जा रहे हैं। ये सीटें अप्रैल महीने की अलग-अलग तारीखों को खाली होंगी। राज्यसभा का कार्यकाल छह वर्ष के लिए होता है।

Advertisement Space

Leave a Comment