
मोहाली : मोहाली के छतबीर चिड़ियाघर में पर्यटकों को घुमाने के लिए प्रयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक गाडियों में आग लग गई है। इस हादसे में 12 के करीब इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां आग की चपेट में आई है।
आग उस समय लगी, जब यह चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी थी। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक कारें चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी थीं।
Advertisement Space
जैसे ही चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने आग की लपटें देखीं, उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए जीरकपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Advertisement Space