
नई दिल्लीः लैडिंग गियर से जुड़ी तकनीकी खराबी और टायर फेल होने के कारण जेद्दा से भारत के कोझिकोड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एमरजैंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।
विमान में कुल 160 यात्री सवार थे। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) ने बताया कि जेद्दा से कोझिकोड आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX 398 में दाहिने मुख्य लैंडिंग गियर और टायर में तकनीकी समस्या सामने आई थी।
Advertisement Space
इस कारण विमान को कोझिकोड के बजाय कोच्चि की ओर मोड़ दिया गया । विमान की लैंडिंग से पहले सभी आपात सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया था।
Advertisement Space