एमिरेट्स एयरलाइन ने लागू किया नियम, फ्लाइट के दौरान नहीं कर सकेंगे फोन चार्ज


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः संयुक्त अरब अमीरात की प्रमुख एयरलाइन एमिरेट्स एयरलाइन ने आज 2 अक्टूबर से, एक नया नियम लागू किया है। नये नियम के तहत यात्री उड़ान के दौरान अपने उपकरणों को चार्ज करने के लिए पावर बैंक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि यात्री अपने केबिन बैगेज में पावर बैंक ले तो जा सकते हैं, लेकिन यात्रा के दौरान उसे बंद रखना होगा।

फ्लाइट के दौरान यात्रियों को पावर बैंक से अपना मोबाइल फोन या लैपटॉप चार्ज करने की अनुमति नहीं होगी और न ही यात्री उड़ान के दौरान पावर बैंक को सीट के सॉकेट से चार्ज कर सकेंगे।

एमिरेट्स के मुताबिक यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। क्योंकि बीते कुछ वर्षों में, लिथियम-आयन बैटरियों से जुड़ी घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है, जिसमें पावर बैंक एक प्रमुख कारण रहे हैं।

Advertisement Space

यह नियम लागू करने वाली एमिरेट्स एयरलाइन अकेली एयरलाइन नहीं, जिसने यह नीति लागू की है। इससे पहल सिंगापुर एयरलाइंस. कोरियन एयर, कैथे पैसिफिक, एयरएशिया जैसी प्रमुख एयरलाइंस पहले ही पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगा चुकी हैं।

 

Advertisement Space

Leave a Comment