
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को बांग्लादेश में फांसी की सजा सुनाई गई है। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध नायाधिकरण में सुनवाई के दौरान शेख हसीना को दोषी पाया गया है। अंतरराष्ट्रीय अपराध नायाधिकरण शेख हसीना के खिलाफ मुकद्दमा उनकी अनुपस्थिति में चलाया जा रहा है। शेख हसीना प्रधानमंत्री का पद छोड़ने के बाद से भारत में मौजूद हैं।
वहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने न्यायाधिकरण द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने पर अपने प्रतिक्रिया देते हुए फैसले को धांधली से स्थापित एक पक्षपातपूर्ण और अलोकतांत्रिक ट्रिब्यूनल का फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि यह ट्रिब्यूनल एक ऐसी अंतरिम सरकार चला रही है, जिसका कोई लोकतांत्रिक जनादेश नहीं है।
क्या भारत शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंप देगा ?
बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध नायाधिकरण द्वारा शेख हसीना को फांसी सुनाए जाने के बाद अब सवाल यह पैदा होता है कि क्या शेख हसीना जोकि वर्तमान में भारत में रह रहीं है, को भारत बांग्लादेश को सौंप देगा ?