गुजरात मे नए मंत्रिमंडल का विस्तार,हर्ष संघवी बने गुजरात के उपमुख्यमंत्री


Aryan Academy AD

 गुजरात: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल का फिर से विस्तार कर शुक्रवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शपथ ग्रहण समारोह करवाया गया। हर्ष संघवी को गुजरात का नया उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इसके साथ ही गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 25 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित मंत्रिमंडल में कुल 26 सदस्य हैं। हर्ष संघवी, जो माजुरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं, पहले गृह राज्य मंत्री  के रूप में कार्य कर चुके थे। अब उन्हें उपमुख्यमंत्री के तौर पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement Space

जामनगर उत्तर के विधायक रिवाबा जाडेजा, विसनगर से विधायक रुशिकेश पटेल, जिनके पास स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून विभाग थे, कामरेज से विधायक प्रफुल पनशेरिया, और जसदण से विधायक कुंवरजी बावलिया को फिर से मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया।

इसके अलावा, पारडी विधायक कनुभाई देसाई, जो पहले वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स विभाग के मंत्री थे, और भावनगर ग्रामीण से विधायक परषोत्तम सोलंकी, जो मत्स्य पालन विभाग के राज्य मंत्री थे, भी अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे। बता दें गुरुवार को, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर अन्य 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement Space

Leave a Comment