
कोलकता: कोलकाता पहुंचे फुटबाल के मशहूर खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की झलक न मिलने से नाराज प्रशंसक मैदान में घुस गए। इस कारण मेस्सी को मात्र 22 मिनट के अंदर ही मैदान से बाहर निकलना पड़ा।
मेस्सी को न देख पाने के कारण प्रशंसकों ने मैदान पर बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। इसके साथ ही बैनर और होर्डिंग भी फाड़ दिए। प्लास्टिक की सीटें क्षतिग्रस्त हो गईं, इसके कारण पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। कुछ दर्शकों ने बैरिकेड तोड़ा और मैदान में जाने की कोशिश की, हालांकि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों ने भगदड़ मचने से रोक दिया।
वहीं मुख्यमंत्री ममते बनर्जी ने इस कुप्रबंधन को लेकर हैरानी जताते हुए इस संबंध में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने लियोनेल मेस्सी और उनके प्रशंसकों से इस उपद्रव के लिए माफी मांगी है।उन्होंने कहा कि वह साल्ट लेक स्टेडियम में हुए इस तरह के उपद्रव से बहुत हैरान हैं और दुखी हैं। बता दें कि ममता बनर्डी इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। वह रास्ते में ही थी कि उपद्रव शुरू हो गया।