अगर आप भी कल कर रहे हैं ट्रेन में सफर….तो रुकिए


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: बिजली सुधार बिल 2025 को रद्द करवाने, एमएसपी की कानूनी गारंटी तथा अन्य मांगों को लेकर पंजाब के किसानों द्वारा 5 दिसंबर को रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया गया है।

किसानों का आरोप है कि सरकार उनकी समस्याओं और मांगों पर ध्यान नहीं दे रही, इसलिए वे मजबूरी में आंदोलन कर रहे हैं। किसान-मजदूर मोर्चा और किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने यह कॉल देते कहा कि आंदोलन के दौरान दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप्प रहेगी।

Advertisement Space

किसानों की ओर से राज्य के 19 जिलों में 26 स्थानों पर ट्रेनों को रोका जाएगा। वहीं इस ऐलान से रोजाना ट्रेन में सफर करने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

Advertisement Space

Leave a Comment