कार ने एक्टिवा सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर के रामामंडी चौक पर स्विफ्ट कार की टक्कर से एक्टिवा सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार अनिल बेटे के साथ रामामंडी से जालंधर कैंट की तरफ जा रहा था। उसी दौरान फगवाड़ा की तरफ जा रही स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवाोको टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार एक्टिवा को घसीटते हुए रामामंडी चौक से कैंट रेलवे स्टेशन तक ले गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर कार को रुकवाया और घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कार सवार यात्री मौके से फरार हो गए, जबकि स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया।

Advertisement Space

उसने बताया कि वह अमृतसर एयरपोर्ट से एक व्यक्ति को फगवाड़ा छोड़ने जा रहा था, लेकिन नींद आने की वजह से यह हादसा हो गया। घायलों को तुरंत रामामंडी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने स्विफ्ट कार और एक्टिवा को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment