
मालेरकोटलाः पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ पंचकूला में बेटे के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र और हत्या की साजिश रचने के मामले में केस दर्ज किया गया है। साथ ही उनकी पत्नी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
पूर्व डीजीपी के पड़ोसी शमशुद्दीन ने कहा कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं। इसी को लेकर उन्होंने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत की थी।
Advertisement Space
बता दें पूर्व डीजीपी के बेटे अकील अख्तर का 16 अक्टूबर को पंचकूला में मौत हो गई थी। परिवार ने बताया था कि अकील की मौत दवाईयों के ओवरडोज के कारण मौत हुई थी। पर अकील मौत के बाद उसका 27 अगस्त की एक वीडियो सामने आई था, जिसमें वह कह रहा था कि परिवार के लोग उसे मारने की साजिश कर रहे हैं।
Advertisement Space