
लुधियानाः लुधियाना में हौजरी कारोबारी की कोठी में अचानक आग लग गई। इस हादसे में दादी-पोते की मौत हो गई,जबकि 6 लोगों ने भागकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार लुधियाना के भारत नगर चौक में स्थित हौजरी कारोबारी की कोठी में अचानक आग लग गई।
इस आग में दम घुटने से दादी-पोते की मौत हो गई है। वहीं बाकि लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। कोठी के मालिक रजत चोपड़ा ने फायर ब्रिगेड को बताया कि उनकी कोठी के नीचे हौजरी का माल धागा आदि रखा हुआ था। आग सबसे पहले धागे को लग गई,जिसके चलते पूरी कोठी आग की चपेट में आ गई।
Advertisement Space
Advertisement Space