होशियारपुर में पेंट फैक्ट्री में लगी आग,प्रशासन ने आसपास के इलाकों को करवाया खाली


Aryan Academy AD

होशियारपुरः होशियारपुर के चिंतपूर्णी रोड स्थित पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। पर फैक्टरी में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों को खाली करवा दिया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

Advertisement Space

  

Advertisement Space

Leave a Comment