लुधियाना में देर रात घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक


Aryan Academy AD

लुधियानाः लुधियाना के इच्छा नगर में देर रात घर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया । गनमीनत यह रही कि इस हादसे कोई जनहानि नहीं हुई। पर घर के अंदर खड़ी दो स्कूटी, एक कार और एक ऑटो जल कर राख हो गया।

यह घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है।आग के बाद गांव वालों ने पहले खुद ही टंकी का पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें तेज होने लगीं, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि घर में आग एसी कंप्रेसर में आई खराबी के कारण लगी । हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड थोड़ी देर और देर से पहुंचती, तो आग आसपास के घरों तक भी फैल सकती थी।

Advertisement Space

Leave a Comment