गरीबरथ में लगी आग , मची अफरा-तफरी;लोगों ने कूदकर बचाई जान


Aryan Academy AD

लुधियानाः शनिवार सुबह पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीबरथ ट्रेन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण 19 नंबर बोगी में आग लग गई । इस हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

वहीं जब हादसे के बारे में लोको पायलट को पता लगा तो उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। यात्री अपना सामान लेकर तेजी से ट्रेन से नीचे उतरने लगे।

Advertisement Space

इस दौरान अफरा-तफरी में कई लोगों को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

Advertisement Space

Leave a Comment