घर में शार्ट सर्किट से लगी आग, मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती की झुलसने से मौत


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर के विजय नगर में कांग्रेसी एमएलए बिक्रम चौधरी के रिश्तेदार की बेटी की आग में झुलसने से मौत हो गई है। युवती की पहचान रूबिका (30) के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से बीमार थी। इसी कारण आग लगने पर वह कमरे से बाहर नहीं आ पाई और झुलस कर उसकी मौत हो गई।

Advertisement Space

बताया जा रहा है घर में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। दीवारों पर पीवीसी शीटें लगी होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। पीवीसी के जलने से निकले जहरीले धुएं और भड़कती लपटों ने रुबिका को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं छोड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। थाना चार के इंचार्ज अनु ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment