
मोहाली: मोहाली के जीरकपुर में ऑरा गार्डन पैलेस में शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी के चलते पैलेस में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पंडाल की सजावट और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
Advertisement Space
तेज धमाकों और ऊंची लपटें देखकर मेहमानों में चीख-पुकार मच गई । घटना की सूचना मिलते ही जीरकपुर, मोहाली, पंचकूला, चंडीगढ़, डेराबस्सी और राजपुरा से कुल 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। सौभाग्य से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Advertisement Space