
लुधियानाः पंजाब में फायरिंग की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला लुधियाना में सामने आया है।
लुधियाना के थाना हैबोवाल के अधीन सिविल लाइन इलाके में एक कपड़ों की दुकान के बाहर बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायर किए।
Advertisement Space
घटना के समय दुकान बंद थी, जिस कारण किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। लोगों को सुबह दुकान के बाहर गोलियों के खोल पड़े मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space