
जालंधरःजालंधर के वेस्ट इलाके में एक बार फिर फायरिंग का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार जालंधर के वेस्ट इलाके के अमन नगर में गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान खुलेआम फायरिंग की गई,जिसमें थार गाड़ी में सवार एक युवक के गंभीर रूप से घायल हो गया ।
Advertisement Space
बताया जा रहा है कि 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें गत दिवस वेस्ट इलाके में भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या कर दी गई थी।
Advertisement Space