
लुधियाना : लुधियाना में दिनदहाड़े लग्जरी गाड़ियों के शोरुम पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक पर आए हमलावरो ने शोरुम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी है। कुछ गोलियां कार के शीशों पर लगी हैं।
घटना मुल्लांपुर के पास बद्दोवाल के रॉयम लीमो शोरुम पर हमलावरों ने गोलियां चलाई हैं। गोलियां चलाने के बाद हमलावर गैंगस्टर पवन शौकीन और मोहब्बत रंधावा के नाम पर एक पर्ची भी फेंकी है। पर्ची फेंकने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।
Advertisement Space
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह फिरौती का मामला लग रहा है। शोरुम के स्टाफ पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चैक किया जा रहा है।
Advertisement Space