आप नेता पर अंधाधुध फायरिंग,हालत गंभीर


Aryan Academy AD

बटालाः बटाला में आप नेता पर अंधाधुध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरदासपुर के बटाला के कस्बा घुम्मान में आप पंचायत सदस्य और दुकानदार यूनियन के अध्यक्ष गुरजीत सिंह हाजरा अपनी दुकान में बैठे हुए थे।

इसी दौरान बाइक सवार 2 हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दीं और मौके से फरार हो गए। उन्हें जख्मी हालत में अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement Space

वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment