कनाडा में पंजाबी सिंगर पर फायरिंग, रोहित गोदारा Gang ने ली जिम्मेदारी


Aryan Academy AD

कनाडाः कनाडा में एक बार फिर पंजाबी सिंगर को गोली मारने का मामला सामने आया । इस गोलीबारी की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने ली है। जानकारी के अनुसार कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों को जान से मारने के लिए कई राउंड फायरिंग की गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रोहित गोदारा गैंग ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए लिखा कि कहलों को उनकी हरकतों के कारण निशाना बनाया गया। हमने कनाडा में तेजी कहलों पर शूटिंग की। उनके पेट में गोली लगी।

Advertisement Space

अगर वह समझ गए तो ठीक है। नहीं तो अगली बार हम उन्हें खत्म कर देंगे।पोस्ट में आगे कहा गया कि मैं यह साफ कर दूं, अगर कोई गलती से भी हमारे दुश्मनों का साथ देता है या उनकी किसी भी तरह से मदद करता है, तो हम उनके परिवारों को नहीं छोड़ेंगे। हम उन्हें खत्म कर देंगे।

Advertisement Space

Leave a Comment