
कनाडा: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की घटना के बाद एक बार फिर पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग की खबर सामने आई है। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने ली है।
जानकारी केअनुसार कनाडा स्थित पंजाब सिंगर चन्नी नट्टर के घर फायरिंग करने के बाद गैंग की ओर से पोस्ट में कहा गया है कि- फायरिंग की वजह गायक सरदार खैहरा से चन्नी नट्टन की नजदीकियां बढ़ना हैं। जो भी सिंगर सरदार खैहरा के साथ काम करेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा।
Advertisement Space
लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- सत श्री अकाल, मैं गोल्डी ढिल्लों (लॉरेंस गैंग) बोल रहा हूं, जो कल गायक चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग (गोलीबारी) हुई थी, उसका कारण सरदार खैहरा है।
Advertisement Space