सूफी गायिका ज्योति नूरां के घर के बाहर फायरिंग


Aryan Academy AD

जालंधर:सूफी गायिका ज्योति नूरां के जालंधर स्थित नए घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात 9: 20 पर मकसूदां इलाके में स्थित उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावर ने फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ज्योति नूरां हाल ही में मकसूदां के इस नए घर में शिफ्ट हुई थीं। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक लोग बाहर आए, हमलावर तब तक फरार हो चुका था। वहीं पुलिस को घटनास्थल से एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज मिला है।

Advertisement Space

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर आता है, घर के बाहर फायरिंग करता है। इस फुटेज के आधार पर आरोपी के रूट को ट्रेस कर रही है और उसकी पहचान में जुटी

Advertisement Space

Leave a Comment