पंजाब और चंडीगढ़ में छाया घना कोहरा, कई उड़ाने प्रभावित


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में मंगलवार को छाए घने कोहरे के कारण  कम विजिबिलिटी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोहरे का असर सड़क और हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Advertisement Space

चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिल्ली, पुणे, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अबू धाबी से आने-जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित रहीं। वहीं अमृतसर एयरपोर्ट पर भी दो फ्लाइट देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को दिक्कत हुई। वहीं पहाड़ों से चलने वाली कोल्ड वेव का असर पूरे उत्तर भारत में महसूस किया जाएगा।

 

Advertisement Space

Leave a Comment