
नई दिल्ली: ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
Advertisement Space
जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘वनएक्सबेट’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। इससे पहले, एजेंसी इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन से पूछताछ कर चुकी है।
Advertisement Space