
पटियालाः करोड़ों की ठगी का शिकार हुए पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया । गंभीर अवस्था में उन्हें तुरंत ईलाज के लिए पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोली अमर सिंह चहल के सीने में लगी है। बताया जा रहा है कि खुद को गोली मारने से पहले अमर सिंह चहल ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है।
Advertisement Space
नोट में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े कुछ पहलुओं का जिक्र किया गया है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ।
Advertisement Space