फॉर्च्यूनर का कहर, ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद दादी-पोती को बेरहमी से कुचला


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर के बस्ती इलाके में एमएस फार्म के पास फॉर्च्यूनर कार द्वारा ई-रिक्शा को टक्कर मारने से दादी-पोती की पोती की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फॉर्च्यूनर कार तेज रफ्तार में थी। कार ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर खंभे से जा टकराई।

कार चालक के होश में न होने के कारण वह ई-रिक्शा से गिरे लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। सड़क पर गिरी 10 साल की बच्ची की टांगें कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान दादी शीतल शर्मा और पोती माही शर्मा के तौर पर हुई है।

 हादसे में बच्ची का पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गया।आरोपी का देर रात 3 बजे तक मेडिकल न करवाए जाने पर पीड़ित परिवार के लोगों ने बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही थी। परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने थाने का गेट अंदर से बंद कर दिया। इस पर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। थाने के एसएचओ जयइंद्र ने बताया कि गेट इसलिए बंद किया गया था ताकि माहौल खराब न हो।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment