
पंजाबः
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को सात माह बाद कड़ी सुरक्षा के बीच असम की जेल से ट्रांजिट के जरिए अमृतसर लाया गया। जहां से उसे अमृतसर और बटाला में दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि चार महीने पहले जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Advertisement Space
जग्गू भगवानपुरिया ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट याचिका दायर की है, जिसमें उसने आशंका जताई है कि पुलिस उसे फर्जी मुठभेड़ में मार सकती है, या विरोधी गैंगस्टर उस पर हमला कर सकते हैं। उसने मांग की है कि सुरक्षा में चूक से बचने के लिए उसे हिरासत के दौरान हथकड़ी और बेड़िया पहनाई जाएं, उसे सीसीटीवी निगरानी वाले क्षेत्र में रखा जाए। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों से स्थिति रिपोर्ट मांगी है।
Advertisement Space