
अमृतसरः जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के चलते गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने 13 और 15 दिसंबर को निर्धारित सालाना और सेमेस्टर परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी नोटिस में बताया गया है कि कई परीक्षा केंद्र चुनावी कार्यों में व्यस्त रहेंगे और स्टाफ की उपलब्धता भी कम रहेगी। इसी कारण परीक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
Advertisement Space
परीक्षाओं के लिए नई तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट और विभागीय नोटिस बोर्ड पर नजर बनाए रखें।
Advertisement Space