
नई दिल्ली: पिछले 2-3 दिनों से कीमतों में उछाल के बाद शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमतों में करीब 85,000 की, जबकि सोना की कीमतों में 25 हजार की गिरावट दर्ज की गई।
Advertisement Space
सोना गत दिवस अपने रिकॉर्ड स्तर 1,93,096 रुपए पर पहुंच गया था। शुक्रवार को इसमें भारी गिरावट आई और भाव टूटकर 1,67,406 रुपए पर आ गया। आज सोने की कीमत में करीब 25,500 की गिरावट दर्ज की गई। सोने और चांदी के दामों में आई इस अचानक गिरावट से निवेशकों में चिंता का माहौल है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, रिकॉर्ड स्तर के बाद मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के कारण कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिल रहा है।
Advertisement Space