
नई दिल्ली: काफी समय से सोने की कीमतों में गिरावट के बाद आज इसमें मामूली बढौतरी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट ₹1,24,300 प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,23,913 पर बंद हुआ था।
Advertisement Space
सुबह 10 बजे तक सोना ₹1,23,998 पर ट्रेड कर रहा था, यानी लगभग ₹80 प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई। शुरूआती कारोबार में सोना ₹1,24,444 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी स्थिरता बनी हुई है। एमसीएक्स पर चांदी आज ₹1,55,466 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले दिन की तुलना में करीब ₹700 की तेजी दर्शाती है।
Advertisement Space